Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeUncategorizedइंदौर में शुरू हुआ बारिश का दौर... गर्मी से मिली राहत, लेकिन...

इंदौर में शुरू हुआ बारिश का दौर… गर्मी से मिली राहत, लेकिन सड़कों पर भरे पानी से परेशान हुए लोग

इंदौर में मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद आज बुधवार सुबह फिर तेज बारिश हुई। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इससे वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर इस बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को राहत दिलाई है।

इंदौर शहर में जहां-जहां सड़कें खुदी पड़ी हैं, वहां स्थिति खतरनाक हो गई।

दो पहिया वाहन चालक गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार होते रहे।

स्टार्म वाटर लाइन की सफाई नहीं होने से इन सड़कों पर पानी भर गया।

इंदौर शहर में बुधवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके पहले मंगलवार शाम हुई एक घंटे की बारिश ने इंदौर नगर निगम के दावों की धज्जियां उड़ा दीं थी। सड़कों पर जलजमाव हो गया।

बीआरटीएस, एबी रोड, पाटनीपुरा, नार्थ तोड़ा, नेहरू नगर सहित अधिकांश इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कई जगह बाइक आधी से अधिक डूब गईं, तो कहीं कारों में पानी भर गया। जगह-जगह चैंबर चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। एक पखवाड़े बाद हुई बारिश से उमस से राहत मिली।

सड़कों पर भरा पानी, गड्ढों ने किया परेशान

पूरे शहर में सड़कें खोदी पड़ी हैं। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश का जल जब इन सड़कों पर जमा हो गया तो सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुईं। दो पहिया वाहन चालक गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार होते रहे। नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही सडकों के गड्ढों को बंद करने के लिए मुरम से भराव करवाया था। मंगलवार को हुई बारिश में मुरम पानी के साथ बह गई।

स्टार्म वाटर लाइनों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी

शहर में 350 किमी से ज्यादा सड़कें हैं, जहां स्टार्म वाटर लाइन ही नहीं है। जहां स्टार्म वाटर लाइन हैं, वहां की लाइनों की सफाई नहीं किए जाने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। इसके चलते भी जलजमाव की समस्या हुई। सड़कों पर बने डिवाइडरों की वजह से भी जलजमाव की स्थिति बनी।

गुत्थम-गुत्था होते रहे वाहन

कई प्रमुख चौराहों पर जलजमाव और यातायात जाम देखने को मिला। शहर के कई निचले इलाकों और बीआरटीएस में भी भारी जलजमाव हो गया। पलासिया, गिटार तिराहा, स्कीम 140, खजराना, रोबोट, शांतिपथ, रामबाग पुल, पाटनीपुरा, अहिल्याश्रम, बीआरटीएस सहित कई क्षेत्रों में घुटने तक पानी भर गया था।

देर शाम बारिश थमते ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते वाहन गुत्थम-गुत्था होते रहे। डीसीपी यातायात अरविंद तिवारी ने बताया जहां की सूचना मिली, तत्काल बल भेजकर जाम खुलवाया गया। चौराहों पर जलजमाव होने से यातायात संचालन में काफी समस्या आई।

सवा घंटे में 45 मिमी गिरा पानी, आज भी तेज बारिश की चेतावनीabout:blank

मंगलवार को पश्चिमी क्षेत्र की तुलना में मध्य और पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश हुई। पूर्वी क्षेत्र में शाम 4 से 5.15 बजे के बीच 45 एमएम और इसी दौरान पश्चिम क्षेत्र में 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक 59.22 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के मध्य भागों और पड़ोस पर स्थित है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में बुधवार को भी तेज बारिश की संभावना है। इंदौर में औसतन बारिश 889 मिमी होती है, लेकिन अभी तक औसत से आधी बारिश दर्ज की गई।

SourceNaidunia
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments